जिला शाजापुर मध्यप्रदेश दिनाँक 22/07/2021 शाजापुर में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार में हुई बेलगाम बढ़ती महंगाई के खिलाफ शुरू किया हस्ताक्षर अभियान। आज शहर के प्रमुख चौराहो पर आम जनता ने किए महंगाई के खिलाफ हस्ताक्षर, पार्टी को जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन। ---- शाजापुर में आम आदमी पार्टी लगातार केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार को बेलगाम महंगाई पर लगाम लगाने के लिए आड़े हाथों ले रही है। पार्टी का मानना है कि सरकार जनता से टेक्स (कर) ज्यादा वसूल रही है जिसके चलते महंगाई बड़ रही है। सरकार वस्तुओं पर टैक्स कम करे ताकि महंगाई कम हो और आम आदमी का जीवन सामान्य हो सके। जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिसनोरिया ने बताया कि बीजेपी ने चुनाव के समय जो वादे किए थे उस पर बीजेपी फैल हुई है। सरकार आम जनता को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओ से ना मारे। पार्टी का महंगाई के खिलाफ 25 जुलाई तक अभियान चलेगा फिर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपेगी। हस्ताक्षर अभियान में गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी, बेरोजगार, युवा और महिलाओ सभी ने हस्ताक्षर कर महंगाई के खिलाफ बीजेपी सरकार से नाराजगी जताई है।बाइट- राजेश सिसनोरिया जिला मिडीया प्रभारी

Comments