शासकीय हाई सेकंडरी विद्यालय सुन्दरसी प्रधान अध्यापक का हुआ स्थानांतरण छात्र छात्राओं ने किया रोड जाम

जिला शाजापुर मध्यप्रदेश शासकीय हाई सेकंडरी विद्यालय सुन्दरसी प्रधान अध्यापक का हुआ स्थानांतरण छात्र छात्राओं ने किया रोड जाम
स्कूल खुलने के पहले दिन ही छात्र-छात्राएं धरने पर स्कूल गेट पर जड़ा ताला सड़क पर किया प्रदर्शन शाजापुर जिले के सुन्दरसी शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य का अन्य जगह स्थानांतरण हो गया इस वजह से वहां के छात्र छात्राओं ने स्कूल परिसर में मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया एवं सड़क पर प्रदर्शन पर बैठ गए छात्र छात्राओं की मांग है कि प्राचार्य इसी स्कूल में पदस्थ रहने चाहिए छात्र-छात्राओं ने बताया कि उनके स्कूल में मात्र एक ही स्थाई शिक्षक है एवं बाकी जो अन्य शिक्षा के महा अतिथि विद्वान के रूप में यहां पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं एक शासकीय शिक्षक का भी स्थानांतरण अन्य जगह हो गया तो ऐसे में हम छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में चला जाएगा उन्होंने शाजापुर जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला कलेक्टर से गुहार लगाई है कि प्राचार्य का स्थानांतरण रोका जाए पहले ही कोरोना काल के चलते लंबे समय से स्कूल बंद थे जिससे छात्र छात्राओं को पहले भविष्य अंधकार की ओर दिखाई दे रहा है जिसके बाद में जब स्कूल खुले हैं तो ऐसे में उनके शिक्षक का स्थानांतरण अन्य जगह कर दिया गया है ऐसे में छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार की ओर अग्रसर हो जाएगा वहीं छात्र छात्राओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है वही तहसीलदार ने बताया है कि उनकी मांग वहां उच्चाधिकारियों अवगत करवा दी जाएगी। संवाददाता- अमन अंगोरिया

Comments