भारतीय जनता युवा मोर्चा कल 11 अक्टूबर को पूरे प्रदेश मे करेगा प्रदर्शन।

भारतीय जनता युवा मोर्चा कल 11 अक्टूबर को पूरे प्रदेश मे करेगा प्रदर्शन। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ता करेंगे जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन। जयपुर में सिविल लाइन फाटक पर मोर्चा कार्यकर्ता करेंगे प्रदर्शन। बीजेपी कार्यालय से रैली के रूप में निकलेंगे कार्यकर्ता। रीट परीक्षा में हुई अनियमितता के मामले में होगा प्रदर्शन। प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के द्वारा दिया जाएगा ज्ञापन। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को बर्खास्त करने की मांग । रीट परीक्षा में हुई अनियमितता की सी बी आई जांच की मांग। संवाददाता- ललित दवे

Comments