एक वर्ष के बंद पड़े गरीबों के रोड़ को आम आदमी पार्टी ने कराया चालू नगरपालिका को 2 दिन की दी थी चेतावनी कार्य अगले दिन हुवा पूर्ण

एक वर्ष के बंद पड़े गरीबों के रोड़ को आम आदमी पार्टी ने कराया चालू। नगरपालिका को 2 दिन की दी थी चेतावनी कार्य अगले दिन हुवा पूर्ण शाजापुर। नगरपालिका के वार्ड नम्बर 27, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पर गरीब बस्तियों का पिछले 1 साल से रास्ता बंद पड़ा हुआ है। किसी भी प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी और पार्षद ने इनकी ओर ध्यान नहीं दिया। मामले का संज्ञान आम आदमी पार्टी ने लिया और गरीबों की समस्या को सुनते हुवे। पार्टी के पदाधिकारी जीया लाला ने शहर प्रशासन को सोशल मीडिया के माध्यम से अवगत कराया और बताया कि यदि 2 दिन के अन्दर गरीबों का रास्ता नही खुला तो आम आदमी आंदोलन के लिए मजबूर होगा। मामला पत्रकारो और शहर प्रशासन के संज्ञान में आया और गरीबो का रास्ता प्रशासन ने खुलवा दिया। वही जीया लाला ने बताया कि क्या गरीब होना पाप है, अगर नहीं तो जिला प्रशासन गरीबो को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंछित कैसे रख सकती है। रहवासियों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की लेकिन जुम्मेदारो ने कोई सन्तुष्टि पूर्ण जवाब तक नही दिया। पार्टी द्वारा वीडियो और फोटो वायरल किये गये जिसमे साफ नजर आता है कि एक वर्ष से क्या जिला प्रशासन और शहर प्रशासन सो रहा था। वही वार्ड पार्षद पर भी महिलाओ ने कई आरोप लगाये। बहरहाल प्रशासन को मामले से दबाव और शर्मिंदगी लगी जिससे गरीबों का रास्ता खुल गया। जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिसनोरिया ने जानकारी देते हुवे बताया कि मामले में गरीब और आम आदमी की हुई जीत।

Comments

Popular Posts